शेखपुरा: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिले के कृष्णमुरारी हुए सम्मानित
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शेखपुरा जिले के वर्मा गांव के रहने वाले कृष्ण मुरारी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्हें नवाचारी किसान सम्मान से सम्मानित किया गया है। 17 से 19 फरवरी को आयोजित किसान मेला में बेहतर प्रदर्शनी को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है।