अररिया: अहमदपुर के समीप बच्चों को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार हुआ घायल, इलाज जारी
अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के अहमदपुर के समीप बच्चों को बचाने के क्रम में बाइक का नियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल का इलाज जारी है.