बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम बलिया धनेटा की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया पति के साथ मारपीट करो
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम बलिया धनेटा की रहने वाली महिला ने दबंगों पर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की है। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।