पूर्णिया पूर्व: जिलाधिकारी ने कसबा अंचल के कार्यालय परिचारी मो जमालउद्दीन को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
10 सितंबर को हुए वायरल विडियो जिलाधिकारी कुन्दन कुमार के संज्ञान मे आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उस वायरल वीडियो की जांच कराते हुए कसबा अंचल के कार्यालय परिचारी मो जमालउद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने वायरल विडियो के संबंधित अंचलाधिकारी से करायी गई। जाँचोपरांत पाया गया कि वायरल विडियो कसबा अंचल का है।