दीप, रंगोली, मिठाई और आतिशबाज़ी से गूंजा पर्व; सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद. दीपावली का पर्व पूरे लोहरदगा जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। दीपों की जगमगाहट और खुशियों की रौनक से पूरा शहर नहा उठा। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया, रंग-बिरंगी रंगोलियों से आंगन सजाए और मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्ध