गोंडा: होली त्यौहार के दिन चौपाल सागर के पास सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय किशोर की गई जान
Gonda, Gonda | Mar 25, 2024 सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के बुधईपुरवा निवासी 13 वर्षीय इंद्रजीत की चौपाल सागर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बताते चलें कि 13 वर्षीय किशोर बाइक से था। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली त्यौहार के दिन घर का दीपक बुझ जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।