गोंडा: गोंडा नगर में होली त्योहार के दृष्टिगत SP व ASP पूर्वी रहे भ्रमणशील
Gonda, Gonda | Mar 25, 2024 सोमवार को गोंडा जिले में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली त्योहार सकुशल संपन्न कराने हेतु,पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल नगर क्षेत्र में ASP पूर्वी मनोज रावत के साथ लगातार भ्रमणशील रहे। वहीं एकता चौराहे पर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। SP ने कहा कि हुड़दंग मचाने वालो पर होगी कार्यवाही।