"पन्ना के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक और जेके सीमेंट कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस महाकुंभ में देशभर की दिग्गज 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 26 जनवरी तक चलेगा।