बिहिया: बहोरनपुर के टिकापुर में कल हुई हत्या कांड में संलिप्त अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जगदीशपुर के डीएसपी ने की पीसी
Behea, Bhojpur | May 30, 2025 बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव निवासी शिवपूजन राय को कल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड में संलिप्त अभियुक्त को एक देसी कट्टा एक खोखा एवं एक मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह द्वारा इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड के संलिप्त अभियुक्त को बिहिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।