खुरई: देहात थाने के बरोदिया बामन तिराहे पर बाइक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता गंभीर, भोपाल रेफर
सोमवार शाम 7 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढेमाढाना निवासी युवती महक कुर्मी ने रिपोर्ट लिखाई कि 16 जनवरी की दोपहर उसके पिता स्कूटी से उसे घर ले जा रहे थे बरोदिया बामन तिराहे पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वे दोनों घायल हो गए. उसे खुरई अस्पताल में जबकि गभीर हालत में उसके पिता राजा भाई को भोपाल रेफर किया गया,मामला दर्ज