बरेली: कंपाउंडर के साथ मिलकर डॉक्टर ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, फिल्मी स्टाइल में ठिकाने लगाया शव
इज्जतनगर इलाके के एक डाक्टर ने अपने कंपाउडर दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की इमाम दस्ते से पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू और इमामदस्ता बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।