निज़ामाबाद: निजामाबाद में भाजपा का घर-घर संपर्क, बूथों पर गणना पत्रक वितरण और ऑनलाइन फीडिंग शुरू
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भाजपा मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर नीरज गिरी के नेतृत्व में मतदाता सूची से संबंधित महत्त्वपूर्ण अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ संख्या 142, 144 और 150 पर पहुँचकर बीएलओ से संपर्क साधा गया और गणना पत्रक घर–घर वितरित किए गए मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी ने स्वयं ग्रामीणों से संपर्क किया।