मुशहरी: जिले में धूमधाम से मारवाड़ी महिलाओं ने मनाया गणगौर पूजा, बुधी गंडक नदी घाट पर पर्व का हुआ समापन
मुजफ्फरपुर में मारवाड़ी महिलाओं ने धूमधाम से गणगौर पूजा मनाकर पर्व का समापन किया। दरअसल, इस पूजा में अपने पति के लंबी उम्र की कामना की जाती है। शहर के सिकंदरपुर स्थित पवित्र बुधी गंडक नदी घाट पर सैकड़ों महिलाओं ने पर्व का समापन किया।