बुधवार सुबह 11:00 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित महापौर माधुरी अतुल पटेल के निवास से श्रीमद् भागवत सप्ताह को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला लाल वर्ष पहनकर सिर पर कलश लेकर चलते हुए नजर आई। युवा भक्ति गीतों पर झूमते हुए दिखाई दिए। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।