मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेम फोर्ड स्कूल के पुलिया के पास ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत ट्रैक्टर गिरा नदी में
सोमवार की सुबह 7: 00 सेम फोर्ड स्कूल से आगे विंध्याचल रोड पर स्थित पुलिया के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई जिससे ट्रैक्टर पुलिया के नीचे नदी में गिर गया जहां हड़कंप मच गया। स्थानी लोगों की काफी भीड़ लग गई गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगा कर नदी में गिरे ट्रैक्टर को निकलवाने का प्रयास कर रही है।