विकास खण्ड पनवाड़ी अंतर्गत निस्वारा नर्सरी में पौधों की रोपाई के कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि नर्सरी में पौध तैयार करते समय मिट्टी को अच्छी तरह छानकर, निर्धारित मात्रा में खाद मिलाकर पॉलिथीन में भरा जाए, ताकि पौधों की जड़ें मजबूत हों। लेकिन निस्वारा नर्सरी में मिट्टी को बिना छाने और बिना खाद के भरा जा रहा।