पंचकूला: कालका से बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
रायपुर रानी अनाज मंडी में आज पंचकूला से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कालका विधानसभा से पैराशूट उम्मीदवार उतरने पर विरोध व्यक्त किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग है कि यहां से पूर्व विधायक लतिका शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की टिकट देकर चुनाव मैदान में उतर जाए।