नारायणपुर के समीप अनियंत्रित होकर ई रिक्शा गड्ढे में पलट गया । इस हादसे में ई रिक्शा सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। पीड़ित को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।