मंदसौर: नई आबादी में 2 साल पहले हुई चोरी का मामला सुलझा, किराएदार निकला चोर, मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी चोरी की थी
मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी क्षेत्र में 2 वर्ष पहले चोरी की घटना हुई थी जिसमें चोर किराएदार ही निकला जिसे सोने का मंगलसूत्र एवं सोने की अंगूठी चोरी की थी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की घटना अंकित जैन के घर पर हुई थी जिसमें किराएदार अजय सिंह पवार किराए से रहता था और उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था,