कालका: रेलवे रोड़ कालका की मेन मार्किट की सड़क का बुरा हाल, व्यापार मंडल ने नगर परिषद प्रशासक के समक्ष उठाई मांग।
रेलवे रोड व्यापार मंडल कालका के महासचिव एंव समाज सेवी मुकेश कुमार सोढी एडवोकेट ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे रोड कालका की मेन मार्केट की सड़क टूट चुकी है गड्ढों के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। तंग सड़क होने के कारण सड़क के बीच में डिवाइडर लगने से सड़क और तंग हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े पड़ चुके हैं मार्केट का काफी बुरा हाल है रेलवे रोड कालका नगर परिषद क