फरसगांव: बड़ेडोगर में पिकअप और बाइक की टक्कर, बाइक सवार स्कूल के हेड मास्टर हुए घायल, जिला अस्पताल किया गया रिफर
फरसगांव ब्लाक के ग्राम बड़ेडोगर के पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की शाम को पिकअप और बाईक की टक्कर हो गई. हादसे में बाईक सवार फरसगांव निवासी शिक्षक कार्तिक दुग्गा घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया. शिक्षक कार्तिक दुग्गा ग्राम सदाडी के शा. मा. स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ है.