जखनिया: प्रतिमा विसर्जन में डीजे प्रतियोगिता को लेकर विवाद, दुल्लहपुर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 10 लोगों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़े बवाल को टाल दिया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे प्रतियोगिता को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी की देर शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवा संगठन की ओर से आयोजित डीजे प्रतियोगिता को लेकर विवाद हो गया।