मड़ियाहू: छात्रा से छेड़खानी करने वाले वांछित अभियुक्त प्रधानाध्यापक को बरसठी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बरसठी पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने वाले प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक एसआई प्रसिद्ध नारायण सिंह हमराह सिपाही दिलशाद अली के साथ मुकदमा अपराध संख्या 49/2024 धारा 353क पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त रविन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी।