पटना ग्रामीण: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की जांच होनी चाहिए: एयरपोर्ट पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह
उत्तर प्रदेश के जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के कार्डियेक अरेस्ट से मौत के बाद बिहार में भी राजनीति तेज हो गई है। मुख्तार अंसारी को जहर दिए जाने के आरोप पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी मौत की जांच होनी चाहिए।