दरभंगा शहर की बड़ी समस्या सड़क जाम को दूर करने के लिए एलिवेटेड कॉरीडोर और निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। यह जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने दी। इस संदर्भ में पटना में उद्योग सह पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे दी गई।