बेतिया: पुलिस ने धारा 307 के दो फरार अभियुक्तों और दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास (धारा 307) में फरार चल रहे दो अभियुक्तों सहित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 27 जून, शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की गई।