बेतिया: हैदराबाद के दंपति ने बेतिया की एक बच्ची को लिया गोद
आज 28 जून शमनिवार शाम करीब 5:30 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेतिया के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित 5 माह की बालिका शिखा कुमारी को हैदराबाद निवासी श्री प्रशांत गिल्डा एवं श्रीमती राधिका गिल्डा को कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद दिया गया। आदेश अपर समाहर्ता महोदय द्वारा जारी किया गया।