धार: धार के धामनोद में मुस्लिम समाज ने पहलगाम घटना का विरोध किया, काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Dhar, Dhar | Apr 26, 2025 धार जिले के धामनोद में मुस्लिम समाज ने शनिवार को पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध जताया। समाज के लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार कृष्णा पटेल को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी घटना निंदनीय है।