मथुरा: वृंदावन की गौरी गोपाल आश्रम के पास से चोरी हुई 5 साल की बच्ची को वृंदावन पुलिस ने आरोपी सहित सकुशल बरामद किया
एक सप्ताह पूर्व प्रसिद्ध गौरी गोपाल आश्रम से चोरी हुई 5 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से सकुशल बरामद कर लिया है मासूम को पाकर उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है सीसीटीवी फुटेज ने 5 साल की बच्ची की जान बचाई