पंचकूला: सूरजपुर रजीपुर गांव की झज्जरा नदी में लोगों की सुरक्षा के लिए डंगा लगाने का कार्य हुआ शुरु : कालका पूर्व विधायक लतिका
पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मंगलवार को कहा कि रजीपुर-सूरजपुर के साथ लगती झाझरा नदी में डंगा लगाने के काम का शुभारंभ किया गया। पिछले वर्ष भारी बरसात के कारण झाझरा नदी में आये अत्यधिक पानी की वजह से स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुक़सान का सामना करना पड़ा था। झाजरा नदी के साथ बस्सी आबादी के पूरे के पूरे घर तेज बहाव में बह गए थे।