पंचकूला: सेक्टर 3 में खेल स्टेडियम में खिलाडिय़ों को नशा ना करने के लिए प्रेरित किया,खिलाडिय़ों को नशा ना करने की शपथ दिलाई
सेक्टर 3 स्थित ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम में नशा निषेध अभियान के अंतर्गत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उपपुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहने एवं नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के बारे में जागरुक किया।