मोतिहारी: अरेराज में महाशिवरात्रि मेला को लेकर एसडीएम ने अनुमंडल कार्यालय में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
अरेराज मे आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर अरेराज एसडीएम ने अनुमंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन गुरुवार को किया। जिसमें सोमेश्वर नाथ महादेव की नगरी में महाशिवरात्रि को लेकर लगने वाली भीड़ एवं मेला में विधि व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। बैठक में एसडीएम ने श्रद्धालुओं के पड़ाव स्थल,पड़ाव स्थल के समीप पर्याप्त रोशनी,शौचालय,पेयजल आदि की व्यवस्था पर चर्चा की।