रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की देवीपाटन तुलसीपुर टीम द्वारा निराश्रित गोवंशों को गले में रेडियम बेल्ट पहना कर उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाने की पहल शुरू की गई। यह रेडियम बेल्ट गौ वंशों के गले में दूर से ही चमकेंगे जिससे दृश्यता कम होने पर कोई वाहन चालक उन्हें दूर से देख सकेगा और दुर्घटनाओं से बचाव हो सकेगी।