कोंडागांव: जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार-2025 की 8 अप्रैल से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में सुशासन तिहार कल मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।यह आयोजन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान,जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक जिले के जिला व वि.खं.कार्यालय,नगरीय निकायो,384 पंचायतों में होगा