रामपुर: लाल फाटक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, घटना में 2 बच्चे समेत चार घायल
Rampur, Rampur | Mar 11, 2025 थाना गंज क्षेत्र के लाल फाटक के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक से बाहर दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें चार घायल हो गए । घटना मंगलवार के शाम 7:00 की बताई जा रही है। घटना में घायल हुए दंपति ने बताया कि दो बच्चे हैं दो हम लोग हैं कुल मिलाकर इस घटना में चार घायल हैं । पुलिस में घटना की सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।