रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में DM के निर्देश पर होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष छापामार अभियान
Rampur, Rampur | Mar 11, 2025 मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष छापामार अभियान चलाया गया। इस विशेष छापामार अभियान में मुरादाबाद से बरेली की एक बस में से स्थान पनवड़िया में लगभग 60 किलो मावा जब्त किया गया।