मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में पैदल युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
भोगांव थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर के पास पीलीभीत जिले के दौलतपुर पट्टी निवासी ओम प्रकाश पुत्र लालाराम मजदूरी का काम करने के लिए आए थे। शनिवार देर रात 10:00 बजे उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।