रामपुर: मंगलवार को थाना अजीमनगर क्षेत्र से पुलिस ने धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
Rampur, Rampur | Sep 16, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की शिकायत पर थाना अज़ीमनगर में अभियोग पंजिकृत किया गया था जिसमे महिला ने आरोप लगाया था कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनकी जमीन को धोखे से अपने नाम कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले के एक ओर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।