उन्नाव: शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर, तटवर्ती इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचे
Unnao, Unnao | Sep 22, 2025 शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के साथ पश्चिमी बांधों से छोड़े जा रहे पानी से गंगा का प्रवाह तेज हुआ है। सोमवार सुबह 10 बजे जलस्तर में वृद्धि होती दिख रही है। तटवर्ती गांवों के लोग नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रख रहे हैं।