उरई: कलेक्ट्रेट सभागार में नगर के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, पुल निर्माण की जांच की मांग की
Orai, Jalaun | Jul 29, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आज दिन मंगलवार समय लगभग 11 बजे नगर के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया है, धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बताया कि नगर के कोंच रोड पर नाला का पुल बनाया जा रहा है,पुल निर्माण में धांधली की जा रही है, जिसकी जांच की मांग करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया है और आला अधिकारियों से पुल निर्माण की जांच की मांग की है।