चूरू: एनएच 52 दूधवाखारा के पास युवक के अपहरण और जान से मारने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल
Churu, Churu | Oct 16, 2025 चूरू की दूधवाखारा थाना पुलिस ने ईंट भट्टों पर रूपयों की धोखाधड़ी और युवक का अपहरण कर जान से मारने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने गुरुवार शाम को बताया कि 10 अक्टूबर को बींजावास निवासी विजेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।