अम्ब: अंब-ऊना हाइवे पर पक्का परोह में सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल
अंब -ऊना हाइवे पर स्थित पक्का परोह में एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय प्रवासी कार्तिक पुत्र मनोज जिला बदायू यूपी गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा अचानक सड़क पर दौड़ते हुए आ गए और उसी दौरान एक पिकअप ट्राले की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया यहाँ से उसे गंभीर हालत में ऊना रेफर किया गया। डीएसपी वसुधा सूद ने रविवार सुबह 10 बजे पुष्टि की।