चुरचु: चरही पुलिस ने एक कार में अवैध अंग्रेजी शराब की 25 पेटी बरामद की, एसडीपीओ ने दी जानकारी
चरही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब लदा एक कार को जब्त किया। कार से कुल 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी की हुंडई आई 10 कार मे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर रांची रामगढ़ की ओर जा रहा है।