ऊना: ऊना जिले में भारी बारिश से अब तक 340 करोड़ का हुआ नुकसान
ऊना जिले में इस मानसून में भारी बारिश व भूस्खलन से करीब 340 करोड़ का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 191 करोड़ व जलशक्ति विभाग व स्वां नई बाढ़ प्रबंधन परियोजना को 125 करोड़ की क्षति हुई। अब तक 24 पक्के, 81 कच्चे मकान ढहे और सैकड़ों घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। डीसी जतिन लाल ने बताया कि सीएम के निर्देश पर राहत व पुनर्वास कार्य जारी हैं।