जगाधरी: हरनौली गांव के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई एक की मौत तीन हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
हरनौली गांव के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार चार युवकों में से एक की मौत हो गई बाकी तीन घायल हो गए। टक्कर लगने से दोनों मोटरसाइकिल पूरी तरह से टूट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर के आगामी कार्रवाई शुरू की है मगर उनकी पहचान नहीं हो पाई है।