आगरा: सदर भट्टी चौराहे पर बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही बिल्डिंग को एडीए ने किया सील, ADA ने की कार्रवाई
Agra, Agra | Feb 13, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को रकाबगंज वार्ड के सदर भट्टी चौराहे पर बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग को एडीए ने सील कर दिया है। यह बिल्डिंग हाजी अफजाल और आशीष शिवहरे द्वारा बनवाई जा रही थी। एडीए ने बिल्डिंग पर उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-28 के अंतर्गत कार्रवाई की है।