खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने बारुण थाना क्षेत्र के सोननगर के समीप से बालू लदा एक हाइवा जब्त किया है। इस मामले में खान निरीक्षक राजू कुमार के आवेदन पर बारुण थाने में वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।