उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में मरीजों के भोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अस्पताल की कैंटीन दीदी की रसोई में गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि कैंटीन में मौजूद गैस का स्टॉक आज खत्म होने की कगार पर है। डीएमसीएच में प्रतिदिन करीब 1700 मरीज खाते है