कोल: महुआखेड़ा क्षेत्र में सड़क पर लकड़ी रखने को लेकर बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, बुजुर्ग महिला हुई घायल
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 बुजुर्ग महिला के द्वारा सड़क पर लकड़ी रखने को लेकर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। महिला ने कुछ समय बाद लकड़ी हटाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर डाली। जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला के गंभीर चोटे आई हैं। इस संदर्भ में बुजुर्ग महिला के बेटे के द्वारा शनिवार करीब 3:00 बजे संबंधित थाने में जाकर पड़ोसी के खिलाफ शिकायत की है।