नामकुम: खिजरी विधायक राजेश कच्छप झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में हुए शामिल
Namkum, Ranchi | Feb 4, 2026 खिजरी विधायक राजेश कच्छप बुधवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमने न केवल संगठन को धार देने का संकल्प लिया, बल्कि जन-जन की समस्याओं के समाधान हेतु नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है।